प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। मीडिया की माने तो, उनके करियर को 23 साल पूरे हो चुके हैं। इन 23 सालों में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, उसके लोग सपने देखते हैं। एक छोटे से शहर से निकल कर प्रियंका ने महज 18 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। अपनी मेहनत के दम पर ही उन्होंने पहले बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। प्रियंका ने 80 से भी ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम किया है।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 23 साल के करियर में शोहरत का खास मुकाम हासिल किया है। महज 18 साल की उम्र में मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा का जन्म आज ही के दिन 1982 में जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका के माता और पिता दोनों ही आर्मी डॉक्टर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई भी देश के कई शहरों में हुई है। प्रियंका चोपड़ा बचपन से एक्टर नहीं बल्कि क्रिमिनल साइकाट्रिस्ट बनना चाहती थीं। मीडिया सूत्रों की माने तो, महज 18 साल में ही मिस इंडिया का खिताब जीतकर प्रियंका स्टार बन गईं थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने 23 साल के करियर में अपनी मेहनत की दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का चलवाया है। प्रियंका चोपड़ा ने अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम किया है। साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शॉर्ट फिल्म साजन मेरे सतरंगिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने थमिजाह नाम की पहली फिल्म की थी। इसके बाद साल 2003 में प्रियंका ने द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई में अहम किरदार निभाया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



