फिल्म ‘जवान’ का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ हुआ रिलीज

0
87

शाहरुख खान की फिल्म जवान का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का आज पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता मस्ती में थिरकते नजर आ रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को फिल्म का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की पहली झलक में एक्शन और शाहरुख के बिना बालों वाले लुक ने जहां पहले ही फैंस को दीवाना बना दिया है, वहीं इस पहले गाने में उनकी एनर्जी आपको कायल बना देगी। ‘जिंदा बंदा’ एक सेलिब्रेटरी ट्रैक है, जिसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कम्पोज किया है। गाने को शोबी ने कोरियोग्राफ किया है। इरशाद कामिल के लीरिक्स के साथ ‘जिंदा बंदा’ दिलों को छूती है। शाहरुख खान ने ट्विटर पर गाने का लिंक शेयर करते हुए इसके लिरिक्स भी साझा किए हैं।

                                                                                                                            #dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here