YouTube Music ने Android व IOS पर लाइव लिरिक्स फीचर को किया लॉन्च

0
274

यूट्यूब म्यूजिक आखिरकार म्यूजिक लवर्स के लिए ग्लोबल लेवल पर एंड्रॉइड और आईओएस पर लाइव लिरिक्स फीचर शुरू कर रहा है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाइव लिरिक्स फीचर एप्पल म्यूजिक में पहले से ही उपलब्ध है और अब, यूट्यूब म्यूजिक का उपयोग करने वाले लोगों को भी यह मिलेगा। 9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, नाउ प्लेइंग में मौजूदा लिरिक्स टैब को एक नए डिजाइन और बड़े टेक्स्ट के साथ अपग्रेड किया गया है, जिसमें बेहतर स्पेसिंग देखी गई है। जब गाना अगली लाइन पर जाएगा तो पेज रिफ्रेश हो जाएगा और आगे बढ़ जाएगा।

YouTube Music को अंततः लाइव म्यूजिक फीचर मिल रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एंड्रॉइड और IOS दोनों पर यूट्यूब म्यूजिक ऐप को अब लाइव लिरिक्स फीचर मिल गया है। यह फीचर एंड्रॉइड पर YouTube म्यूजिक ऐप वर्जन 6.15 और IOS पर वर्जन 6.16 के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने यूट्यूब टेस्ट फीचर्स एंड एक्सपेरिमेंट्स पेज पर कहा, हम लोगों के लिए वर्तमान में चल रहे गाने को गुनगुनाकर या रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर सॉन्ग सर्च करने की क्षमता का प्रयोग कर रहे हैं। एक्सपेरिमेंट में यूजर्स यूट्यूब वॉयस सर्च से नए सॉन्ग सर्च फीचर पर टॉगल कर सकते हैं, और जिस सॉन्ग को वे सर्च रहे हैं उसे तीन सेकंड से अधिक समय तक गुनगुना सकते हैं या रिकॉर्ड कर सकते हैं ताकि गाने की पहचान की जा सके।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here