तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को मदुरै ट्रेन दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के परिवारों को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मीडिया की माने तो, मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक बयान में कहा कि उन्होंने मदुरै के सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों के लिए सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित किया है। इससे पहले, दक्षिणी रेलवे ने भी घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता के रूप में 2 लाख रुपये की घोषणा की है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर सीएम स्टालिन ने लिखा, ”मदुरै रेलवे जंक्शन के पास हुई दुखद घटना से गहरा दुख हुआ, जहां ट्रेन में आग लगने की दुर्घटना में नौ अनमोल जिंदगियां चली गई। मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक खड़ी ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे कुल नौ यात्रियों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। स्टालिन ने तमिलनाडु के वाणिज्यिक कर, पंजीकरण मंत्री, पी. मूर्ति को मदुरै पहुंचने और मृतकों और घायलों के परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए नियुक्त किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



