छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में गुरुवार को भीषण आग लग गई है। इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 6 में आज आग लग गई है। मीडिया की माने तो, अब तक फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियों का उपयोग किया जा चुका है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के अफसर संजय बोसेकर झुलस गए। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया और सेक्टर-9 अस्पताल भेज दिया गया। आग ने भीषण रूप ले लिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना से यहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक पता नहीं चल पाई हैं। फिलहाल आगजनी से जनहानि की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस-6 में पिछले एक सप्ताह से कैपिटल रिपेयर का काम चल रहा है। आग सबसे पहले यहां के हाइटेंशन रूम में लगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



