राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय करने को मंजूरी दे दी है। मीडिया की माने तो, पीएम मोदी ने साल 2016 में ही एक प्रस्ताव रखा था कि नेहरू मेमोरियल में देश के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। उसी साल 25 नवंबर को एनएमएमएल की 162वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दी गई थी। पीछले साल 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री संग्रहालय को जनता के लिए खोल दिया गया था। 15 जून को राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। राजनाथ सिंह नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के उपाध्यक्ष हैं और प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष होगें।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसर, 14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदल कर प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसाइटी किया गया था। नेहरू मेमोरियल पहले तीन मूर्ति भवन के नाम से जाना जाता था। तीन मूर्ति भवन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आधिकारिक आवास बन गया था। वे यहां करीब 16 वर्षों तक रहे और यहीं पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस भी ली। इसके बाद इस भवन को पंडित नेहरू की याद में उन्हें समर्पित कर दिया गया और तब से ही इस भवन को पंडित नेहरू म्यूजियम एंड मेमोरियल के नाम से जानने लगा।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



