Chandrayaan-3: चंद्रमा पर ‘प्रज्ञान’ ने तय की 100 मीटर की दूरी

0
340

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा से लगातार नई-नई जानकारियां भेज रहा है। इस बीच ISRO ने एक और बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा की सतह पर 100 मीटर से ज्यादा की दूरी तय कर ली है। मीडिया की माने तो, ISRO  ने X पर (ट्वीट)  किया, “प्रज्ञान 100*…इस बीच, चंद्रमा के ऊपर, प्रागन रोवर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है और जारी है।”

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को स्लीप मोड में डालने की प्रक्रिया एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी। ऐसा उनके चांद पर रात का सामना करने के लिए किया जाएगा। चांद पर एक दिन धरती के 14 दिन और एक रात धरती के 14 रात के बराबर होता है। रात के वक्त सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती, जिसके चलते लैंडर और रोवर को अपने सोलर प्लेट से ऊर्जा नहीं मिलती है। जैसे ही आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए अपनी यात्रा शुरू की, चंद्रयान-3 रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर एक और उपलब्धि हासिल की। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने घोषणा की कि रोवर 100 मीटर से अधिक दूरी तय कर चुका है और अभी भी आगे बढ़ रहा है।

Image source: @isro

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here