सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म ‘DONO’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म में उनके अपॉजिट पलोमा हैं। पलोमा की यह डेब्यू फिल्म है। पलोमा बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी हैं। राजवीर और पलोमा की इसमें रोमांटिक केमेस्ट्री देखी जा रही है। फिल्म को राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है और इसे सूरज आर बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है। यह बतौर डायरेक्टर अवनीश की भी पहली फिल्म है।
मीडिया की माने तो, ‘DONO’ का ट्रेलर काफी इंटरेस्टिंग और कैची है। ट्रेलर देखकर लगता है कि इसकी कहानी एक लड़के और लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने-अपने दोस्त की शादी में मिलते हैं। इस डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान दोनों के बीच नोंक-झोंक, तकरार और प्यार देखने को मिलता है। फिल्म में राजवीर काफी चार्मिंग दिख रहे हैं, जबकि पलोमा बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



