छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल आज शिक्षक दिवस के अवसर पर 8152 स्कूल भवनों का करेंगे लोकार्पण

0
121

आज पूरे देश में शिक्षक दिवस की धूम है। शैक्षणिक संस्थानों के साथ सरकारी और निजी स्थानों में लोग अपने शिक्षकों का सम्मान कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम भूपेश बघेल के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अभिनव योजनाएं प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में जर्जर स्कूल भवनों के जीर्णोंद्धार के लिये प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना‘ प्रारंभ करने के साथ-साथ बड़ी संख्या में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति भी की जा रही है। सीएम बघेल ने निर्देश पर सभी जर्जर और मरम्मत योग्य स्कूल भवनों का जीर्णोंद्धार किया। सीएम ने मार्च 2023 में इसके लिये 1000 करोड़ रुपए की मंजूरी की घोषणा की और यह भी कहा कि, यदि इससे अधिक राशि की आवश्यकता होगी तो वह राशि भी प्रदान की जाएगी।

मीडिया की माने तो, 5 सितंबर शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 8 हजार 152 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इन कार्यों के संबंध में एक रोचक तथ्य यह है कि इन भवनों के रंग-रोगन के लिए गौठान में बने 1 लाख 98 हजार 510 लीटर गोबर पेंट का उपयोग किया गया है, जिसकी कुल कीमत 4.76 करोड़ रुपए है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here