बॉलीवुड में सभी विषयों पर आधारित फिल्में बनती रहती हैं, जिनसे दर्शकों को बहुत अच्छी सीख मिलती है। ऐसे ही शिक्षा पर आधारित फिल्में भी अक्सर बॉलीवुड में बनाई जाती हैं, जिनमें अलग-अलग तरीके से शिक्षा प्रणाली या छात्रों के जीवन के बारे में बताया जाता है। वहीं कुछ फिल्में शिक्षा का असली महत्व समझाती हैं। शिक्षा पर आधारित कई फिल्मों को दर्शकों ने खूब देखा और पसंद भी किया।
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ शिक्षा के विषय पर आधारित है। फिल्म में आमिर खान ने एक आर्ट टीचर की भूमिका निभाई है, जो बच्चों को मनोरंजक और रोमांचक तरीके से पढ़ाने पर विश्वास करते हैं, जिसके लिए वह अपने छात्रों को गाकर और खेल-खेल में पढ़ाते हैं। वहीं, उनकी क्लास में पढ़ने में कमजोर छात्र ईशान अवस्थी पर उनका पूरा ध्यान रहता है। ऐसे में वह ईशान के अंदर के हुनर को पहचान कर उसे उसके अच्छे भविष्य की ओर सही राह पर ले जाते हैं। फिल्म में शिक्षक और छात्र के बीच का मजबूत बंधन दिखाया हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



