मप्र : CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बनेगा कानून

0
138

राजधानी में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर पत्रकारों का सम्मेलन बुलाया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज ने पत्रकारों के हित में कई घोषणाएं कीं। मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, इस ‘पत्रकार समागम’ में सीएम शिवराज ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून बने, इसके लिए हम तत्काल एक कमेटी का गठन करेंगे, जिसमें सीनियर पत्रकार भी होंगे। यह कमेटी जो सुझाव देगी, उसके आधार पर कानून बनाया जाएगा।  मुख्यमंत्री शिवराज बोले- भोपाल के मालवीय नगर में हमारा पत्रकार भवन था, जिसे तोड़ दिया गया था। हमने तय किया है कि उस जमीन पर फिर से नया एवं भव्य पत्रकार भवन बनाया जाएगा। साथ ही इस भवन को स्‍टेट मीडिया सेंटर का स्‍वरूप देने का काम भी किया जाएगा।

मीडिया की माने तो, मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों और उनके परिजनों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अब 40 हजार रुपये और गंभीर बीमारियों में 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाली सम्मान निधि की राशि को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर प्रतिमाह 20 हजार रुपये किया जा रहा है। सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकारों के निधन पर उनके परिवार को एकमुश्त 8 लाख रुपये की सहायता भी प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार बीमा योजना में प्रीमियम की राशि में बीमा कंपनी द्वारा जो 27% की वृद्धि की गई है, उसका भार भी सरकार वहन करेगी। आगे सीएम ने कहा कि, जिला स्तर पर पत्रकारों की सोसायटी के लिए कॉलोनी हेतु जमीन आवंटन की व्यवस्था करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।

Image source: @ChouhanShivraj

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here