मप्र : शिवपुरी में मिनी ट्रक पलटने से 3 की मौत की खबर

0
126

शिवपुरी जिले में तेज रफ्तार वाहन हादसे का शिकार हो गया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सत्संग में शामिल होकर बैतूल से ग्वालियर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक पलट गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र के परमजीत ढाबा के पास फोरलेन हाईवे पर हुआ। इसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है। जबकि ट्रक में सवार करीब 24 लोग घायल हुए है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के परमजीत होटल के पास हाईवे की है। शहर के कोतवाली क्षेत्र के परमजीत ढाबे के पास फोरलेन हाइवे पर गुरुवार अलसुबह यह घटना हुई है। सत्संग के बाद सभी श्रद्धालु अपने घर वापस जा रहे थे। तभी शिवपुरी में ट्रक पलट गया इसमें 3 श्रद्धालु की मौत हो गई है। शेष सभी घायलों का जिला अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here