छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के साथ कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट गई है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी अभियान भी तेज कर दिया है। राहुल गांधी ने 2 सितंबर को रायपुर में एक विशाल सभा को संबोधित किया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके 5 दिन बाद 8 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दुर्ग संभाग के राजनांदगांव जिले में भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं। सम्मेलन के एक रात पहले ही मल्लिकार्जुन खरगे रायपुर पहुंच गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया है।
मीडिया की माने तो, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस समय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज वे राजनांदगांव में होने वाले भूपेश सरकार के ‘भरोसे का सम्मेलन’ में शामिल होंगे। खड़गे सोमनी से लगे ग्राम ठेकवा में सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खड़गे का यह तीसरा दौरा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



