दिल्ली के नरेला क्षेत्र के भौरगढ की प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाले एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। मीडिया की माने तो, दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह भौरगढ में स्थित एक प्लास्टिक की वस्तुएं बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां रवाना की थी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने आग कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चला है। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तीन मंजिला इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर प्लास्टिक ग्रेन्युल फैक्ट्री में लगी थी। आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है और अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



