गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में एक सोसाइटी के अंदर बने टावर के सातवें फ्लोर के फ्लैट नंबर 709 में आग लग गई। मीडिया की माने तो, सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने फ्लैट से बुजुर्ग और महिलाओं को सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकाल कर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की लपटें तेज होने से अग्निशमन टीम को फ्लैट के पास पहुंचने में दिक्कत हो रही थी लेकिन अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया और अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू भी किया।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर जाकर देखा गया की घर से आग की लपटे और काला धुआँ बहुत तेजी से बाहर आ रहा था। धुआँ इतना ज्यादा था कि फायर फाइटिंग करने में परेशानी हो रही थी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पा लिया गया। आग फ्लैट निवासी अभिजीत के घर पर लगी थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्नि सामान अधिकारी राहुल पाल का कहना है कि फ्लैट में आग लगने से कोई जनहानी नहीं हुई है। जांच कर आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



