पंजाब : अमृतसर में आज स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

0
194

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर आ रहे हैं। वे छेहरटा के हाईटेक स्कूल का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान भी शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत अमृतसर में पहली प्रचार रैली होगी। स्कूल के शुभारंभ के बाद रंजीत एवेन्यू स्थित ग्राउंड में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। सीएम अरविंद केजरीवाल जिस स्कूल ऑफ एमिनेंस का शुभारंभ करने आ रहे हैं, वे छेहर्टा गवर्नमेंट स्कूल है। मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री और विधायकों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता आज इस स्कूल का दौरा करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here