टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। जबकि 2 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन ऋषिकेश से आगराखाल की ओर जा रहा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आगे की जांच कर रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



