Asia Cup 2023 PAK vs SL: पाकिस्‍तान और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का मुकाबला कल

0
354

एशिया कप 2023 का 11वां मुकाबला कल 14 सितंबर को पाकिस्‍तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारत ने मंगलवार को श्रीलंका के सुपर फोर मुकाबले में 41 रन की जीत हासिल की। मीडिया की माने तो, इस जीत की बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। श्रीलंका की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। नेट रन रेट के मामले में पाकिस्तान श्रीलंका से पीछे है।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ क्रमश: श्रीलंका और पाकिस्तान का नंबर आता है। दोनों मैच हारने वाली बांग्लादेशी टीम सबसे नीचे है। ऐसे में 14 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच नॉकआउट की तरह होगा, जो टीम जीतेगी वह भारत के साथ फाइनल खेलेगी। मैच का आयोजन कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्‍तान और श्रीलंका की टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर तीन बजे शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर ढाई बजे होगा। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार और टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here