पंजाब के जिला मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर एक प्राइवेट बस नहर में गिर गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मुक्तसर से कोटकपूरा जा रही प्राइवेट कंपनी की बस झबेलवाली गांव के पास नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश और तेज रफ्तार होने के कारण बस नहर में गिरी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में 60-65 यात्री सवार थे। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



