मप्र: ओंकारेश्वर धाम में एकात्म धाम के लिए बनाए गए आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी अवधेशानंद गिरी और दूसरे संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका अनावरण किया। एकात्मकता का प्रतीक इस प्रतिमा को स्टैच्यू ऑफ वननेस का नाम दिया गया है। संत और CM अस्थायी एलिवेटर से 75 फीट ऊपर पहुंचे। पूजा के बाद प्रतिमा की परिक्रमा की। मीडिया की माने तो, प्रतिमा स्थल के करीब ब्रह्मोत्सव में 5 हजार साधु-संत जुटे हैं। यहां अद्वैत लोक के लिए भूमिपूजन हुआ और CM ने इसकी आधारशिला रखी।

अनावरण के बाद अद्वैत लोक का भूमिपूजन किया जाएगा। मूर्ति अनावरण के बाद सीएम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन करेंगे। वहां से वे अन्नपूर्णा (भोजन प्रसादी) स्थल पहुंचेंगे। यहां पर भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। मूर्ति अनावरण के साथ ही एकात्मता यात्रा फिल्म का प्रदर्शन, शंकर संगीत, शांति पाठ के अलावा संत विमर्श भी होगा। इससे पहले उन्होंने 21 कुंडीय हवन में आहुति दी और पहले सीएम ने आज यहां पर आम का पौधा रौपा।

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि आदि गुरु शंकर की चरण रज से धन्य पवित्र धरा ओंकारेश्वर में आज आम का पौधा रोपने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आदि गुरु के दिव्य और पुण्य विचारों के अनुपम प्रकाश से मानवता का कल्याण होगा। उन्होंने लिखा कि आज का यह शुभ दिवस और भी विशिष्ट बन गया है, क्योंकि आज ही ओंकारेश्वर की इस पावन भूमि पर आचार्य शंकर की विराट प्रतिमा का कुछ ही समय में अनावरण होने वाला है। एकात्म के ओजस्वी प्रकाश से मानवता का युगों-युगों तक कल्याण होता रहे और मध्यप्रदेश की अलौकिक भूमि सर्वदा उर्वर एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से अनुप्राणित रहे, यही आचार्य शंकर के श्री चरणों में प्रार्थना करता हूं। इसके बाद तय समय में उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद सीएम ने एकात्मता मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण के बाद सीएम ने मूर्ति के चरणों पर माथा टेक आशीर्वाद लिया।

Image source: @ChouhanShivraj
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



