छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के मुख्य शाखा में आज भीषण आग लग गई है। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दमकल की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। घटना भिलाई के सेक्टर वन की है बाताया जा रहा है कि, भिलाई के सेक्टर वन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में भीषण आग लगी। बैंक के फर्स्ट फ्लोर में कम्प्यूटर रूम में आग लगी है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया की माने तो, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



