झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का हुआ निधन

0
193

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का आज रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि जस्टिस कैलाश प्रसाद देव लंबे समय से कैंसर रोग से पीड़ित थे। आज उन्‍होंने अंतिम सांसे ली।

मीडिया की माने तो, वर्ष 2018 में उन्होंने न्यायाधीश पद पर योगदान दिया था। इससे पहले बार काउंसिल के सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई थी। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here