IND vs AUS 1st ODI: भारत ने जीता पहला वनडे, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

0
221

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया और साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 276 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 52, जोश इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 8 गेंद पहले ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। भारत के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। भारत के लिए बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने 74 और रुतुराज गायकवाड़ ने 71 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी की। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 50 और केएल राहुल ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। ज्ञात हो कि भारत इस मैच को जीतने के साथ ही वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #INDvsAUS #AUSvsIND

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here