One Nation One Election: ‘एक देश, एक चुनाव’ पर समिति की बैठक आज, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में होगी चर्चा

0
152

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आज ‘एक देश, एक चुनाव’ पर गठित उच्चस्तरीय समिति की परिचयात्मक बैठक होगी। बैठक में रोडमैप और हितधारकों के साथ परामर्श के तौर तरीकों पर चर्चा होगी। मीडिया की माने तो, शनिवार की बैठक परिचयात्मक होगी और सदस्य इस रोडमैप पर चर्चा करेंगे कि समिति को दिए गए जनादेश का पालन कैसे किया जाए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता वाली इस समिति में गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे गुलाम नबी आजाद और वित्त आयोग के पूर्व चेयरमैन एनके सिंह शामिल हैं।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कानूनी मामलों के विभाग के सचिव नितेन चन्द्र उच्च स्तरीय समिति के सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। सरकार ने लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर निकायों और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर सिफारिश करने के लिए दो सितंबर को आठ सदस्यीय ‘‘उच्च-स्तरीय समिति” अधिसूचित की थी। अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक प्रारंभिक प्रकृति की होगी और (समिति के) सदस्य समिति को दी गई शक्ति के संदर्भ में आगे बढ़ने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here