हरियाणा के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह से ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना है, इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। दोपहर तक के लिए कैथल, नरवाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, भिवानी, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद , फतेहाबाद, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा सहित कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में अब मानसून विदाई की ओर है, ऐसे में बारिश की संभावनाएं अब सिर्फ 25 सितंबर तक ही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 से पहले ही कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



