भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की वाइफ रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी को रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे की ओर से प्रतिष्ठित ‘सिटिजन ऑफ मुंबई 2023-24’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति में परिवर्तनकारी संस्थान बनाकर समाज में नीता के स्थायी योगदान के लिए उन्हें मिला है। ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ की निदेशक और ‘रिलायंस फाउंडेशन’, ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’ की चेयरपर्सन-संस्थापक नीता स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्यों का हिस्सा रही हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियन्स की मालिक हैं। इवेंट में नीता का पूरा परिवार शामिल हुआ। नीता के पति मुकेश अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी, उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट और कई अन्य लोग भी मुंबई के ‘ताज पैलेस’ में मौजूद थे।

Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



