झारखंड के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक तेज बारिश हो रही है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने रांची के अलावा चतरा, गिरिडीह, गुमला और लोहरदगा के कुछ भागों में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 29 सितंबर को उत्तरी अंडमान क्षेत्र से सटे इलाके में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। जिसके कारण आने वाले दिनों में राज्य में कई स्थानों पर अगले दो-तीन दिनों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
मीडिया की माने तो, फिलहाल मौसम विभाग की ओर से 27 से 30 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



