प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने उनकी अगवानी की। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद पीएम मोदी यहां से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। मीडिया की माने तो, पीएम मोदी बिलासपुर पहुंचे और परिवर्तन महा संकल्प रैली में शामिल हुए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद पीएम मोदी ने बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र से हज़ारों करोड़ रुपए मिले हैं। यह बात यहां के उप मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक सभा में कहीं थी। पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में पूरी तरह समर्पित रही है।
Image source: @ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



