मप्र : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का धार दौरा आज

0
40

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने धार जिले के मोहनखेड़ा आ रही हैं। यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज धार जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगी। यहां दर्शन-वंदन करने के बाद राजगढ़ में दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी के साथ मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। जनसभा से प्रियंका गांधी राजगढ़ में जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। दो दिन से प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जायजा ले रहे हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here