राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कश्मीर दौरा कल

0
105

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कश्मीर में अपने पहले दौरे पर आ रही हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह कल यानि 11 अक्टूबर को कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। मुर्मू विभिन्न शैक्षणिक विषयों के 53,000 से ज्यादा उम्मीदवारों को डिग्री प्रदान करेंगी।

मीडिया की माने तो, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जम्मू कश्मीर की यात्रा से पहले व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की। जिसमें उपराज्यपाल ने माननीय राष्ट्रपति की उपस्थिति में होने वाले कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियों का मूल्यांकन किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here