एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में तैनात लिपिक को 15 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिल्कीपुर तहसील के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक स्थित एक महाविद्यालय के प्राचार्य शिवपूजन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि समाज कल्याण विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक आनंद विक्रम उपाध्याय स्कूल का पासवर्ड व यूजर आईडी देने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत मांग रहा है।
मीडिया की माने तो, शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो के निरीक्षक दिनेश उपाध्याय व अमित कुमार सिंह की टीम ने ट्रैप लगाया। पूर्व नियोजित तरीके से जब शिवपूजन सिंह ने आरोपी क्लर्क को रुपये दिए तभी टीम ने उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



