दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में चढने से रोकने का मामला, DGCA ने इंडिगो पर लगाया 5 लाख का जुर्माना

0
194

एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने विगत दिनों रांची एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया था। इस पर एविएशन रेग्युलेटर DGCA ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

उक्त मामला मीडिया के सामने आने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर संज्ञान लिया था और स्वयं ही इस मामले की जांच करने की बात कही थी। जिसके बाद विमानन कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

कंपनी पर आरोप है कि उसके स्टाफ ने रांची एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग बच्चे को हैदराबाद की फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया था। घटना के बाद बच्चे के माता-पिता ने भी उड़ान में सवार न होने का निर्णय किया था। यह घटना 07 मई को हुई थी। रांची हवाई अड्डे पर रांची-हैदराबाद उड़ान में चढ़ने से रोकने के बाद इंडिगो की तरफ से कहा गया था कि बच्चा ‘‘घबराया” हुआ था।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here