उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी संग पहुंचे केदारनाथ धाम, बाबा केदारनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

0
92

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उत्तराखंड पहुंचे। जहां उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन पूजन किया और भगवान का आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं। मीडिया की माने तो, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन किए। उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक व जलाभिषेक किया और देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीआईपी हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सौरव गहरवार आदि ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। हेलीपैड से उतरने के बाद उन्होंने केदार घाटी के बारे में जानकारी ली। कुछ देर सेफ हाउस में रुकने के बाद उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दर्शन के लिए मंदिर के अंदर पहुंचे। बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here