हैदराबाद : Reliance Retail ने खोला पहला ‘स्वदेश’ स्टोर

0
110

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश में शिल्पकारों और कारीगरों की मदद के लिए पहला ‘स्वदेश’ स्टोर खोला है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इस स्टोर का उद्घाटन तेलंगाना के हैदराबाद में किया है। इस स्टोर के जरिए रिलायंस की कोशिश है कि वह देश की सदियों पुरानी शिल्प कला को वैश्विक स्तर तक ले जाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करें। रिलायंस के इस स्वदेशी स्टोर में पारंपरिक कारीगरों के सामान को बिक्री के लिए रखा जाएगा।

मीडिया की माने तो, ‘स्वदेश’ स्टोर के उद्घाटन के मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि स्वदेश स्टोर के जरिए रिलायंस की कोशिश है कि वह भारतीय कला और शिल्प को बचाने और आगे बढ़ाने की एक विनम्र पहल कर सके। इसके जरिए ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस स्टोर की मदद से देश के लाखों कारीगरों को एक मंच प्रदान होगा और इससे उन्हें आमदनी के बेहतर मौके प्राप्त होंगे। शिल्प कला भारत का गौरव है और इस पहल के जरिए हम इसे विश्व स्तर पर बड़ी पहचान दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि भारतीय शिल्प को पहचान दिलाने के लिए वह अमेरिका और यूरोप में भी इस स्टोर के विस्तार करेंगी।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here