साउथ सुपरस्‍टार नागा चैतन्य की OTT डेब्यू सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा हुई

0
205

नागा चैतन्य आखिरकार विक्रम के कुमार के निर्देशन में बनी सीरीज ‘धूथा’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहें है। इसमें नागा एक सक्सेसफुल जर्नलिस्ट सागर के किरदार में दिखाई देंगे। ‘धूथा’ में उनके साथ अलौकिक घटनाएं होंगी। ये कहानी कई रहस्यमय और भयानक मौतों से जुड़ी हुई हैं। मीडिया की माने तो, बता दें कि ये एक सुपरनैचरल सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है जिसमें आपको 8 एपिसोड देखने को मिलेंगे। सबसे खास बात तो ये है कि इस सीरीज को कई भाषाओं में दिखाया जाएगा। तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में ‘धूथा’ को दुनिया भर के 240 से देशों में दिखाया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक अलौकिक थ्रिलर मानी जाने वाली इस सीरीज का प्रीमियर 1 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। यह सीरीज नॉर्थस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले शरथ मरार द्वारा निर्मित है। शो में पार्वती थिरुवोथु, प्रिया भवानी शंकर और प्राची देसाई भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here