रवि तेजा की पहली पैन इंडिया फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ ने OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्‍तक

0
250

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रवि तेजा पिछले कुछ वक्त से अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मास महाराजा के नाम से मशहूर रवि तेजा की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ‘टाइगर नागेश्वर राव’ OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी हैं। अमेजॉन प्राइम वीडियो पर फिल्म को तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है। फिलहाल इसके हिंदी वर्जन को अभी रिलीज नहीं किया गया है और इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

मीडिया की माने तो, इस फिल्म के जरिए कृति सैनन की बहन नूपुर सैनन पैन इंडिया डेब्यू किया है। यह तेलुगु इंडस्ट्री में भी उनकी पहली फिल्म है। इसमें गायत्री भारद्वाज, रेनू देसाई, जिशु सेन गुप्ता और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 35 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here