मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के समनू गांव में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बीते गुरुवार को सुबह ऑपरेशन शुरू किया था। मारे गए सभी आतंकवादी टीआरएफ और लश्कर से जुड़े थे। अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के नेहामा इलाके के समनो गांल में रातभर की शांति के बाद शुक्रवार तड़के गोलीबारी हुई।
मीडिया की माने तो, अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना के बाद कुलगाम के नेहामा इलाके के समनो गांव की घेराबंदी कर दी थी और खोजबीन अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई, जिसके बाद खोजबीन अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह आतंकियों की मौजूदगी दर्ज की गई उसे सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया था। ऑपरेशन में सेना की 34वीं राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा (एलीट स्पेशल फोर्स यूनिट), CRPF और राज्य पुलिस शामिल थी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



