MP-CG Voting Percentage: मध्यप्रदेश में 76.22% और छत्तीसगढ़ में 75.08% प्रतिशत मतदान

0
163

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। इस विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। शुक्रवार शाम 6 बजे तक वोटिंग पर्सेंटेज पिछले विधानसभा चुनाव के मतदान के मुकाबले कम था लेकिन देर रात वोटिंग परसेंट बढ़ कर 76.22 प्रतिशत हो गया जो पिछली बार के मुकाबले 0.59 प्रतिशत अधिक था। मीडिया की मान तो, साल 2018 में मध्यप्रदेश में कुल 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं छत्तीसगढ़ में 75.08 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछली बार के मुकाबले 1.8 प्रतिशत कम था। छत्तीसगढ़ में 2018 के चुनाव में 76.88 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के क अनुसार, मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीट पर एक ही चरण में मतदान हुआ था। सबसे अधिक 90 प्रतिशत मतदान सैलाना विधानसभा सीट पर हुआ। वहीं सबसे कम मतदान 54.03 प्रतिशत जोबट विधानसभा सीट पर हुआ। राजधानी भोपाल में कुल मतदान 66 पर्तिशत मतदान हुआ। भोपाल में 7 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here