भिंड के अटेर विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्र पर मंगलवार को पुनः मतदान कराया जा रहा है। इन दो मतदान केंद्रों में मतदान केंद्र संख्या 71 के अंतर्गत बूथ संख्या 3 शामिल है। मीडिया की माने तो, यहाँ मंगलवार सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी हैं। मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन होने के कारण चुनाव आयोग द्वारा पुनः मतदान के आदेश दिए गए थे। किशुपुरा में मतदान केंद्र संख्या 71 के अंतर्गत बूथ संख्या 3 पर पुनर्मतदान जारी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि, ‘मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन होने के बाद चुनाव आयोग ने यहां दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। मंगलवार को दोबारा मतदान कराया जा रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। सुरक्षा उपाय पुख्ता हैं।’ पुनर्मतदान में लगाई गई चुनावी टीम के अधिकारी कर्मचारी भी बदले गए हैं। पिछली बार जिन अधिकारियों की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ, उन्हें हटाकर नए अधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं सुरक्षा बल भी बढ़ाया गया है। इसके लिए भरत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



