गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी कर रही है। अभिनेता शाहरुख खान की टीम KKR ने गौतम गंभीर को IPL 2024 के लिए अपना मेंटर नियुक्त किया है। गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने ट्विटर पर इसका ऐलान किया है। इस बीच वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ रहे हैं। अब गंभीर IPL में KKR की टीम के साथ बतौर मेंटर काम करेंगे।
गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘मैं लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अपने स्फर को समाप्त करने का ऐलान करता हूं। ऐसा करते हुए मैं सभी खिलाड़ियों, कोच, सपॉर्ट स्टाफ और हर कोई इस यादगार सफर में मेरे साथ रहा उनका मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं डॉक्टर संजीव गोयनका और उनकी प्रेरणादायी लीडरशिप का भी शुक्रिया अदा करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह टीम भविष्य में कमाल करेगी और लखनऊ सुपर जायंट्स के फैन्स को गर्व महसूस करवाएगी। LSG ब्रिगेड को बहुत बहुत बधाई।

गंभीर 2011 से 2017 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे। उन्हीं की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार खिताब जीता था। गंभीर ने अपनी वापसी पर कहा, ‘मैं आम तौर पर भावनाओं में नहीं बहता हूं लेकिन यह भावना थोड़ी अलग है। यह वहीं पहुंचने जैसा है जहां से सब शुरू हुआ था। उस आइकॉनिक पर्पल और गोल्डन जर्सी को देखकर मैं जुनून से भर गया हूं और मेरा गला भर आया है। मैं सिर्फ केकेआर दोबारा जॉइन नहीं कर रहा हूं। मैं सिटी ऑफ जॉय में वापस आ रहा हूं। मैं लौट आया हूं। मैं भुखा हूं। मेरा नंबर 23 है। आमी केकेआर।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



