किरण राव बतौर डायरेक्टर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। साल 2011 में धोबी घाट से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के बाद अब वह लापती लेडीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जियो स्टूडियोज ने फिल्म का दिलचस्प पोस्टर जारी किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। किरण राव के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अगले साल 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
मीडिया की माने तो, जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव को डायरेक्ट किया है। तो वहीं आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि बाकी डायलॉग दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं। बता दें कि लापता लेडीज में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



