Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदापुरा से परिवार सहित डाला वोट

0
138

राजस्थान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मीडिया की माने तो, राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम के 6 बजे तक होगी। राजस्थान की कुल 200 सीटों में से इस बार 199 सीटों पर वोटिंग हो रही है। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत के चलते मतदान को स्थगित कर दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्र पर परिवार के साथ अपना मत डाला। इस अवसर पर उनकी पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत, पुत्रवधु हिमांशु गहलोत ने भी अपना वोट डाला।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here