IND vs AUS टी-20I सीरीज: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मुकाबला आज, सीरीज में भारत 2-1 से आगे

0
166
IND vs AUS टी-20I सीरीज: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मुकाबला आज, सीरीज में भारत 2-1 से आगे
Image Source : @BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत शाम सात बजे से होगी। सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। भारतीय टीम आज का मैच जीतकर सीरीज पर यहीं कब्जा करना चाहेगी, जबकि दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम गुवाहाटी में मिली जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया आज का मैच जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर लाना चाहेगी। हालांकि कंगारू टीम यहां कुछ कमजोर जरूर हुई है क्योंकि उसकी पिछली जीत के नायक ग्लेन मैक्सवेल समेत कई खिलाड़ी स्वदेश लौट चुके हैं। इनके अलावा मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ और एडम जाम्पा भी अब टीम के साथ नहीं हैं। दूसरी ओर भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर जुड़ गए हैं, जो वनडे वर्ल्ड कप के दौरान गजब की फॉर्म में दिखाई दिए थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #INDvsAUS #AUSvsIND #T20Series

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here