सेना प्रमुख बोले: रूस-यूक्रेन युद्ध से मिली सीख-हमें हर वक्त तैयार रहना होगा

0
203

जनरल नरवणे ने कहा कि भविष्य के युद्ध अपने हथियारों से ही लड़े जाने हैं। इस संकट ने हमें दिखाया है कि युद्ध कभी भी हो सकते हैं और हमें हर वक्त इनका सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अहम बयान दिए हैं।उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी सीख यही है कि भविष्य के युद्ध हमें देश में बने हथियारों से लड़ने होंगे। हमें रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि युद्ध न सिर्फ गतिज होंगे, बल्कि भौतिक तौर पर भी लड़े जाएंगे। एक कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रूस और पूर्वी यूरोपीय देश के बीच युद्ध में सैनिकों का भौतिक रूप से आमना-सामना हो रहा है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here