भारत वही फैसले लेगा जो राष्ट्र हित में जरूरी होंगे

0
230

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारतीय विदेश नीति अधिक व्यापक और स्पष्ट है। आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि कोविड महामारी और वर्तमान आर्थिक चुनौतियों के दौरान भारत ने अपने पड़ोसी देशों की बहुत मदद की है और वह ऐसा करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि भारत वैक्सीन मैत्री को अपनी प्रमुख उपलब्धियों में से एक मानता है। विदेश मंत्री ने कहा कि सुरक्षा की बात आने पर भारत वही फैसले लेगा जो राष्ट्र हित में जरूरी होंगे।

डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत पुरानी राजनीतिक बाधाओं को दूर कर आगे बढ़ रहा है और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में शामिल होने के लिए तत्पर है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक चिंताओं पर पहल करते हुए समस्याओं का समाधान उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत ने जो अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन बनाया है, उसमें अब एक सौ छह सदस्य शामिल हो गए हैं।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here