सेंसेक्‍स और निफ्टी में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट

0
185

नकारात्‍मक वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्‍स और निफ्टी में आज लगभग एक प्रतिशत की गिरावट आई। बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स 55 हजार एक सौ के करीब और निफ्टी 16 हजार चार सौ के करीब बंद हुए।

सेंसेक्स एक दशमलव शून्‍य-दो प्रतिशत के नुकसान से 568 अंक गिरकर 55 हजार 107 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शून्‍य दशमलव नौ दो प्रतिशत की गिरावट से 153 अंक कम होकर 16 हजार 416 पर बंद हुआ।

विस्तारित बाजार की बात करे तो यहां भी गिरावट का रूख था। बीएसई मिडकैप सूचकांक दशमलव सात सात प्रतिशत के नुकसान में रहा और स्मॉल कैप सूंचकाक में दशमलव छह सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here