मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में मुंबई के कांदिवाली में स्थित अपने घर पर आखिरी सांस लीं। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। वहीं ब्रिजेश त्रिपाठी के निधन की खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है अभिनेता के निधन पर रवि किशन सहित कई सेलेब्स और फैंस ने शोक जाहिर किया है।
जानकारी के अनुसार, ब्रिजेश त्रिपाठी 46 सालों से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय थे। उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों जैसे पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और अन्य के साथ काम किया था। उन्हें मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाने के लिए जाना जाता था। त्रिपाठी को फिल्म ‘ओम’ की रिलीज के बाद प्रसिद्धि मिली थी जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया। इस फिल्म का निर्देशन सुनील मांझी ने किया था। ब्रिजेश त्रिपाठी ने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, रवि किशन, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना सहित अन्य लोगों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्में की है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें