मुंबई में बिल्डिंग गिरने से 1 की मौत

0
205

मुंबई में बुधवार-गुरुवार की रात करीबन 12:15 बजे बांद्रा के शास्त्री नगर में एक बिल्डिंग गिर गई। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घटना में हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में कुछ लोगों के फंसने की आशंका है। कुछ को स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले निकाल लिया था। उक्त घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। रेस्क्यू का काम किया जा रहा है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रात के करीबन 12:15 बजे बांद्रा के शास्त्री नगर इलाके में एक बिल्डिंग ढह गई। ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित थे। किन्तु पहले फ्लोर पर मौजूद 6 लोगों को मामूली चोटें आई वहीं दूसरे फ्लोर पर मौजूद लगभग 17 लोगों को गंभीर चोटें आई। वहीं 1 व्यक्ति की मौत भी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here