उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को मथुरा पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत किया गया। वहीं शनिवार वे दानघाटी पहुंचे, जहां विधि विधान से गिरिराज महराज की पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। मीडिया की माने तो, इसके उपरांत सीएम धामी प्रेम सेवा संस्थान के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, जिला प्रभारी अशोक कटारिया, विधायक गोवर्धन ठा. मेघश्याम सिंह, एमएलसी ओमप्रकाश ठाकुर, पूर्व विधायक ठा. कारिंदा सिंह, केशव मुखिया, हेमराज चौधरी, चेयरमैन सौंख योगेश लंबरदार, राधाकुंड चेयरमैन रामफल, जिला पंचायत सदस्य महादेव पांडेय आदि मौजूद थे।
बता दें कि, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सीएम धामी ने एक्स पर लिखा कि, गोवर्धन धाम स्थित दानघाटी मंदिर में श्री गिरिराज महाराज की सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-शान्ति एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की।
गोवर्धन धाम स्थित दानघाटी मंदिर में श्री गिरिराज महाराज की सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-शान्ति एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की। pic.twitter.com/baJcOYUMOx
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 30, 2023
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें