विकसित भारत संकल्प यात्रा ने शुक्रवार को एक अहम पड़ाव पार कर लिया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महज 50 दिन के भीतर 29 राज्यों में इस यात्रा से 10 करोड़ से अधिक लोग जुड़ गए हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे विकसित भारत की ओर बढ़ता कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से जुड़े सभी लोगों का लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
मीडिया की माने तो, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हम सभी के सामने रखा है। इसी को ध्यान में रखते हुए 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई है। इतने कम समय में यात्रा से 10 करोड़ लोगों का जुड़ना अपने आप में असाधारण है। सोशल मीडिया पोस्ट में अनुराग ठाकुर ने कहा, विश्वास की यह 10 करोड़ संख्या आगे बढ़ती रहेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं से भारतवासियों को जोड़ती रहेगी और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देती रहेगी, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।
विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम…
28 राज्य
50 दिन
10 करोड़ भागीदारी
एक लक्ष्य – विकसित भारत 🇮🇳आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य हम सबके सामने रखा है और इसी के दृष्टिगत विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। 15 नवम्बर से… pic.twitter.com/QFHTF6iLHJ
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) January 5, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



